पाकुड़ (झारखण्ड): झामुमो प्रखंड कमिटि की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मैनुल हक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव उपस्थित हुए। जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि 2 फरवरी 40वां स्थापना दिवस दुमका चलो को लेकर कार्यकर्ताओ में काफी उमंग है। सभी पंचायतों से ढ़ोल, नगाड़ा, तीर-धनुष के साथ 5 हजार झामुमो कार्यकर्ता दुमका पाकुड़ प्रखंड से जायेंगे। इसमें सांसद विजय हांसदा एवं पूर्व विधायक अकील अख्तर से भी 2 फरवरी दुमका जाने को लेकर विचार-विमर्श किया जायेगा।
प्रखंड के सभी पंचायत में 31 जनवरी तक बुथ गठन कर लिया जायेगा। गाँव गांव तक पार्टी का सदस्य बनाने हेतु रसीद दिया गया और सदस्य बन रहा है। लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी झामुमो कार्यकर्ता को तैयारी शुरू करने को कहा गया। प्रखंड में 36 पंचायत में झामुमो मजबूत स्थिति में है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस सभी पंचायतों में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है।