भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंत्री चतुर साहू को अपराधियों ने मारी गोली

रांची। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के मंत्री को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मार घायल कर दिया। घटना मंगलवार दोपहर ओरमांझी थाना क्षेत्र के छुट्टुपालु में घटी। मिली जानकारी के अनुसार मास्क लगाकर आए बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंत्री चतुर साहू पर गोली चलाई। गोली चतुर साहू के हाथ में लगी जिससे वह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ओरमांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चतुर साहू को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है और फिलहाल खतरे से बाहर हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This