G20 की बैठक में शामिल होने विभिन्न देशों के डेलीगेट्स पहुंचे रांची

  • एयरपोर्ट पर सभी का किया गया जोरदार स्वागत

रांची। जी-20 की बैठक में शामिल होने के लिए विभिन्न देशों के डेलीगेट्स का बुधवार को रांची पहुंचे। सुबह से फ्लाइट्स रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आना शुरू हो गए। इसी क्रम में बुधवार दोपहर 2:10 पर रिपब्लिक ऑफ कोरिया से मिस योउन जुन्ग पार्क एवं सिंगापुर से मिस सियान ते और डॉक्टर वी एन एलिजा एन्ग एवं  3:50 पर साउथ अफ्रीका से बर्नार्ड ब्लैडर ग्रॉइन बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचे। सभी प्रतिनिधियों का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंड के पारंपरिक नृत्य के साथ जोरदार स्वागत किया गया। तदुपरान्त उनका काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच होटल रेडिसन ब्लू पहुंचा।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This