घरेलू और कमर्शियल गैस की बढ़ी कीमत के खिलाफ सड़क पर उतरी महिलाएं

  • घरेलू गैस 50 और कमर्शियल गैस 350 रुपये महंगा
  • विरोध में सड़क पर उतरी राजधानी की महिलाएं
  • माथे पर सिलेंडर रखकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
रांची। देश में बढ़ती महंगाई के बीच एलपीजी गैस सिलेंडर के दर में 50 रुपये वृद्धि के खिलाफ अब लोगों ने सड़कों पर उतर कर विरोध करना शुरू कर दिए हैं। राजधानी रांची में महिलाओं ने माथे पर गैस का सिलेंडर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि त्योहारों के बीच खासकर होली से पहले गैस की कीमतों में हुई वृद्धि से होली के पकवान का जायका फीका पड़ने वाला है। बता दे कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में ₹50 की बढ़ोतरी हुई है, वहीं 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपए का इजाफा हुआ है। इस वृद्धि के बाद सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के साथ घरेलू महिलाएं भी सड़क पर उतर प्रदर्शन करने लगी है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This