



- सुनीता चौधरी ने उपचुनाव में महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को हराया
- 20 हजार से ज्यादा वोटों से जीती आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी
रामगढ़। रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए की आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने प्रचंड जीत हासिल की।उनका मुकाबला महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो से था। इधर जीत के बाद सुनीता चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं रामगढ़ की जनता का आभार तथा धन्यवाद व्यक्त किया। बता दें कि बीते 27 फरवरी को हुए रामगढ़ उपचुनाव के लिए कुल 67.96 प्रतिशत मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस चुनाव में 18 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। मुख्य मुकाबला यूपीए समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो और एनडीए समर्थित आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी के बीच था। रामगढ़ उपचुनाव में कुल 228152 मतदाताओं, जिनमें 115931 पुरुष एवं 112221 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिसमें मतदान का प्रतिशत कुल 67.96 % रहा।