रांची, रामगढ़ और हज़ारीबाग़ में ईडी की छापेमारी, कोल लिंकेज से जुड़ा है मामला

  • पूजा सिंघल के करीबियों के यहां छापेमारी
रांची। प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड में अपनी कार्रवाई में फिर से तेजी लाई है। लगातार छापेमारी से जहां भ्रष्ट और दागी अफसरों की नींद उढ़ी हुई है तो वहीं कई सफेदपोशों के चेहरों से नक़ाब भी उतर रहा है।
शुक्रवार की सुबह से ही कोल लिंकेज मामले में ईडी झारखंड के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रांची सहित रामगढ़ और हजारीबाग में  भी ईडी की अलग-अलग टीम की छापेमारी जारी है। ज्ञात हो कि ईडी ने जेएसएमडीसी के पूर्व प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक कुमार सिंह के अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा है। अशोक सिंह की नियुक्ति जेएसएमडीसी में कॉट्रेक्ट पर की गयी थी। बताया जा रहा है कि इन्हें निलंबित आईएएस पूजा सिंघल का संरक्षण प्राप्त था।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This