



रांची। पंचम झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव चौथी बार झारखंड राज्य का बजट पेश कर रहे हैं। शुक्रवार को वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव दोपहर 12:00 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे। सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले बजट के 1,16,000 करोड रुपए का अनुमान लगाया जा रहा है। अगले वित्तीय वर्ष के दौरान विकास योजनाओं के लिए बजट आकार का 56% और स्थापना खर्च के लिए 44% का प्रावधान किए जाने का अनुमान है।
ज्ञात हो कि गुरुवार को झारखंड विधानसभा में सरकार की ओर से आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की गई थी। 2022-23 के आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में झारखंड का विकास दर 8.2% था, जो कि इस साल 7.8% रहने का अनुमान है। वहीं साल 2023 के लिए विकास दर 7.4% अनुमानित है। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के विकास की रफ्तार कमजोर होती दिख रही है।