रांची और जमशेदपुर से झारखंड को नितिन गडकरी की सौगात, बिछेगा सड़कों का जाल

रांची: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी झारखंड दौरे पर पहुंचे जमशेदपुर और रांची से उन्होंने सूबे को कई सौगातें दी. कई हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और आधारशिला रखी गई. पहले उन्होंने बिष्टुपुर के गोपाल मैदान से शिलान्यास- उद्घाटन किया उसके बाद रांची पहुंचे, पुराने विधानसभा मैदान से सौगातें दी. 9400 करोड़ से अधिक निवेश से 21 परियोजनाओं का शिलान्यास- लोकार्पण किया. मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रांची के सांसद संजय सेठ, बीडी राम, रांची की मेयर आशा लकड़ा समेत बीजेपी के कई विधायक भी मंच पर मौजूद रहे.

रांची से इन योजनाओं की सौगात

  • रांची में नितिन गडकरी जैनामोड़- गोला एक्सप्रेस-वे की नींव रखी
  • 1008 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा प्रोजेक्ट
  • जिसकी कुल लंबाई 32.49 किमी होगी
  • गोला-ओरमांझी रोड की भी शुरुआत की गई
  • 1214 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है जो 27.846 किमी होगा
  • एनएच 33 में रामगढ़ के पटेल चौक के पास वीयूपी का निर्माण
  • 1007 करोड़ की लागत से बोकारो और रामगढ़ क्षेत्र में जैनामोड़ से गोला तक फोर लेन एक्सप्रेस वे
  • 1214 करोड़ की लागत से रामगढ़ और रांची क्षेत्र में ओरमांझी से गोला तक फोर लेन एक्सप्रेस वे
  • 57 करोड़ की लागत से गुमला और सिमडेगा क्षेत्र में एनएच 23 पर सड़क निर्माण
  • 458 करोड़ की लागत से लोहरदगा में लोहरदगा बाइपास का निर्माण
  • 68 करोड़ की लागत से बोकारो और हजारीबाग में बनासो से बुडगड्डा रोड में सड़क निर्माण
  • 59 करोड की लागत से गुमला में चैनपुर से महुआडांड़ (डुमरी तक) टू लेन सड़क निर्माण
  • रांची में एनएच 33 में भगवान आदित्यनाथ मंदिर का सड़क
  • 34 करोड़ की लागत से गोला से चारू रोड के बीच आरओबी निर्माण

जमशेदपुर में गडकरी का तोहफा

  • 1876 करोड़ की लागत से जमशेदपुर में कालीमंदिर से डिमना चौक बालीगुमा तक फोर लेन का डबल डेकर एलिवेटेड रोड, करीब 10 किमी
  • 423 करोड़ से पश्चिमी सिंहभूम में एनएच के एनएच 320 -जी में 0 से 42 किमी तक सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण
  • 99 करोड़ की लागत से पश्चिमी सिंहभूम में एनएच 75 पर झिंकपानी और तालाबुरू रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी
  • 96 करोड़ की लागत से एनएच 75 पर झिंकपानी से तालाबुरू रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी
  • 91 करोड़ की लागत से एनएच 75 पर सिंहपोखरिया से झिंकपानी रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी
  • 514 करोड़ की लागत से पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा क्षेत्र में एनएच 320 जी पर 98 से 196 किमी के बीच सड़क निर्माण
  • 73 करोड़ की लागत से पूर्वी सिंहभूम में भुईया सिनान से सुसनी भाया हाथीखेड़ा रोड का निर्माण
  • 104 करोड़ से पूर्वी सिंहभूम में फुलडुंगरी (एनएच 33) से झांटीझरना भाया बुरुडीह तक सड़क निर्माण

ये भी पढ़ें: सदन में विपक्ष पर सीएम हेमंत हमलावर, बोले हर हाल में आएगी 1932 स्थानीय नीति