BREAKING: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन

चेन्नई: झारखंड की राजनीति से एक दुख भरी खबर आ रही है, शिक्षा मंत्री और डुमरी से विधायक जगरनाथ महतो अब इस दुनिया में नहीं रहे. इलाज के दौरान उन्होंने चेन्नई में अंतिम सांसे ली.

14 मार्च को गए थे चेन्नई

मंत्री जगरनाथ महतो को तबीयत बिगड़ने के बाद पहले रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पारस अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज शुरू किया गया. अस्पताल में इलाज की सुविधा मिलने के बाद उन्हें बड़ी राहत मिली, बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए 14 मार्च को ही चेन्नई रेफर किया गया था.

कोरोना के बाद हुआ था लंग्स ट्रांसप्लांट 

शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो पिछले साल कोरोना पॉजिटिव हुए थे. जिसके बाद उनका लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया. लंग्स ट्रांसप्लांट के बाद वो करीब 4 महीने तक चेन्नई में इलाजरत रहे. स्वस्थ होने के बाद वो झारखंड वापस आए. झारखंड वापस आने के बाद  सामान्य रूप से काम कर रहे थे. लेकिन इस बीच कई बार उनकी तबीयत बिगड़ी रही.