



- नेता कार्यकर्ता बन कर अंतिम व्यक्ति तक जायें
- ‘हर बार भाजपा सरकार’ का लक्ष्य तय कर कार्य करें कार्यकर्ता
- केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ उसका लाभ भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता
- 30 मई 2023 से लेकर 30 जून 2023 तक चलेगा बीजेपी का जन सम्पर्क अभियान
रांची: प्रदेश कार्यालय में बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के जन सम्पर्क अभियान की तैयारी को लेकर बैठक हुई. जिसमें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी समेत प्रदेश और जिला के पदाधिकारियों ने शिरकत की. बैठक को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जनकल्याणकारी योजनाओं को जन सम्पर्क अभियान के माध्यम से हर घर तक पहुंचाना है ताकि देश की जनता न सिर्फ केन्द्र में बल्की राज्य में भी ‘हर बार भाजपा सरकार’ बनायें. इसके लिए जरुरी है कि बीजेपी के नेता कार्यकर्ता के रुप में आम जन तक अपनी पहुंच बनायें और जन सम्पर्क करें.
हेमंत सरकार सिर्फ वादों वाली- दीपक
दीपक प्रकाश ने कहा कि 30 मई 2023 से लेकर 30 जून 2023 तक चलने वाले जनसम्पर्क अभियान में भाजपा के कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और समाज के अंतिम व्यक्ति तक जा कर प्रधानमंत्री और केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे. उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में वर्तमान की हेमंत सरकार की विदाई तय है क्योंकि जनता अब समझ गयी है कि हेमंत सोरेन की सरकार सिर्फ वादों वाली सरकार है.
2024 में फिर लाएंगे बीजेपी सरकार- बाउरी
बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षअमर कुमार बाउरी ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 9 वर्ष पूरे हो रहे हैं. सरकार ने राष्ट्र हित में कई सारे महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. झारखण्ड प्रदेश में भी बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता जनता तक पहुंचेंगे और हर घर जाएंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी देंगे. ताकि 2024 में एक बार फिर से देश में भारतीय जनता पार्टी वाली सरकार को लाया जा सके.
बैठक में ये रहे शामिल
बैठक में बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नीरज पासवान, राष्ट्रीय विशेष आमंत्रित सदस्य सीता राम रवि, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात भुईंया, सीमा पासवान, ध्रुव कुमार हरि, विमल बैठा, प्रदेश महामंत्री रंजय भारती, रंजन पासवान, प्रदेश मंत्री कमलेश राम, खुदा राम, विशाल वाल्मीकि, प्रदेश कार्यालय मंत्री जोगेन्द्र लाल, प्रदेश के आईटी और सोशल मीडिया प्रभारी राजीव राज लाल और सभी प्रमंडलीय प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें: कांग्रेस का ‘भारत जोड़ो सम्मेलन’, 28 मई को बोकारो आएंगे अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी