तीन दिनों के झारखंड दौरे से वापस दिल्ली लौटीं राष्ट्रपति, राज्यपाल-सीएम ने दी विदाई

रांची: अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे से राष्ट्रपति डॉक्टर द्रौपदी मुर्मू दिल्ली लौट गईं. रांची एयरपोर्ट से उन्होंने वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली के लिये उड़ान भरी. एयरपोर्ट पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हे विदाई दी. मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और डीजीपी अजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे.

तीन दिनों में कई कार्यक्रमों में हुईं शामिल

अपने तीन दिनों के झारखंड प्रवास के दौरान राष्ट्रपति ने देवघर के बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की. रांची में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण किया. 24 मई को करीब 165 एकड़ में फैले देश के सबसे बड़े झारखंड हाई कोर्ट के नए भवन का उद्घाटन किया. 25 मई को राष्ट्रपति ने खूंटी में महिला स्वंय सहायता समूह के कार्यक्रम में शिरकत की. तो शाम में रांची के नामकुम में IIIT की दूसरे दीक्षांत समारोह में टॉपर्स को मेडल दिये और अपने शब्दों ने हौसलाफजाई की. इस दौरान राष्ट्रपति से कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने मुलाकात भी की.

जन्म ओडिशा में लेकिन रगों में झारखंड का खून

अपने भाषणों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा झारखंड आकर उन्हें अलग सा सुकून मिला, लगा लंबे समय बाद अपने घर लौटी हैं. उन्होंने कहा भले ही उनकी जन्म ओडिशा में हुई है लेकिन उनकी रगों में झारखंड का खून बहता है. अपने दौरे के दौरान प्रोटोकॉल तोड़ उन्होंने आम लोगों से हालचाल जाना उनसे बातें भी की.

You May Like This