



रांची: ओडिशा के बालासोर में दो जून को हुए भीषण रेल हादसे में झारखंड के भी 30 लोग घायल हैं. वहीं दो लोग लापता हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ओडिशा में हुए रेल हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा की “झारखंड सरकार के अधिकारियों और डॉक्टर की एक टीम कल सुबह हेलीकॉप्टर से ओडिशा के लिए रवाना होगी. ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के यात्रियों से मुलाकात कर टीम द्वारा उन्हें हरसंभव मदद प्रदान किया जाएगा. हादसे में घायल हुए यात्रियों को बेहतर इलाज हेतु भी जरूरी सभी सहायता प्रदान की जाएगी.
झारखण्ड सरकार के अधिकारियों और डॉक्टर की एक टीम कल सुबह हेलीकॉप्टर से ओडिशा के लिए रवाना होगी। ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मिली जानकारी के अनुसार झारखण्ड के यात्रियों से मुलाकात कर टीम द्वारा उन्हें हरसंभव मदद प्रदान किया जाएगा। हादसे में घायल हुए यात्रियों को बेहतर…
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 3, 2023
https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1665020810174799873?s=20
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी जताया शोक
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी हादसे पर गहरा शोक संवेदना प्रकट किया है एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि रेल हादसे में जो भी यात्रियों की मृत्यु हुई है उनके परिवार के साथ पूरा कांग्रेस परिवार संवेदना व्यक्त करता है एवं इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है. ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि भविष्य में इस तरह की दुर्घटना न घटे. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषी अधिकारियों पर सख्त कारवाई करें और इस घटना की जिम्मेवारी रेल मंत्री स्वंय लें.
बता दें की ओडिशा के बालासोर में दो जून को हुए भीषण रेल हादसे में अब तक 288 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है वहीं 1000 से भी ज्यादा लोग घायल हैं.
ये भी पढ़े: इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव बना हादसे की वजह : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव