MS Dhoni के घुटनों की सर्जरी, IPL मैच के दौरान लगी थी चोट

Mahendra Singh Dhoni ने गुरुवार को अपने घुटनों का ऑपरेशन करा लिया है. IPL मैच के दौरान ही महेंद्र सिंह धोनी को घुटने में चोट लगी थी और वो एक विशेष तरीके का पैड पहनकर फील्ड पर उतरते थे. मुंबई में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने घुटनों की सर्जरी कराई.

IPL 16 जीतने के तुरंत बाद कराई सर्जरी

Chennai Super Kings ने आईपीएल सीजन 16 का खिताब अपने नाम कर लिया और महेंद्र सिंह धोनी ने खिताब जीतने के 48 घंटों के भीतर ही अपने घुटने का इलाज करा लिया. बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी ने ऋषभ पंत का इलाज करने वाले डॉक्टर से संपर्क किया और फिर सर्जरी का फैसला किया.

MS Dhoni to Undergo Knee Surgery? CEO Kasi Viswanathan Provides Big Update - ProBatsman

कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल पहुंचे थे धोनी

खबरों के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी 31 मई को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल पहुंचे थे और गुरुवार को सुबह ही उनका घुटनों का सफल ऑपरेशन हुआ. डॉक्टर दिनशा परडींवाला ने महेंद्र सिंह धोनी का इलाज किया है ऐसी खबर आ रही. आपको बता दें कि ऋषभ पंत और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा का भी डॉक्टर दिनशा परडींवाला ने इलाज किया है.

https://twitter.com/DHONIism/status/1664125331379482625?s=20

अगला आईपीएल खेलने पर संशय

घुटनों के ऑपरेशन के बाद अब महेंद्र सिंह धोनी अगला आईपीएल सीजन खेलेंगे या नहीं इसे लेकर संशय बना हुआ है. चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ के द्वारा कहा गया कि हम अभी उस दशा में सोच भी नहीं रहे हैं यह पूरी तरह धोनी पर निर्भर है कि उनका क्या फैसला होगा.

ये भी पढ़े :- चुट्टूपालू घाटी में भयंकर एक्सीडेंट, रांची-पटना National Highway जाम

ये भी पढ़े :- Delhi NCR Weather : टूटा 36 साल का रिकॉर्ड, मई के महीने में भी ठंड का एहसास

ये भी पढ़े :- फाइनल हो गया Parineeti और Raghav का वेडिंग डेस्टिनेशन ! जानिए कहां लेंगे फेरे?

ये भी पढ़े :- पहलवानों के समर्थन में किसान संगठनों का महापंचायत, सोनीपत में 4 जून को होगा कार्यक्रम